भारत की सबसे तेज़ महिला स्प्रिंटर दुती चंद का डोपिंग टेस्ट आया पॉज़िटिव
भारत की सबसे तेज़ महिला स्प्रिंटर दुती चंद का डोपिंग टेस्ट पॉज़िटिव आया है और उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। दुती का टेस्ट किसी प्रतियोगिता से जुड़ी टेस्टिंग प्रक्रिया से इतर पॉज़िटिव आया है। दुती ने कहा, "मुझे अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मैं निलंबन के खिलाफ अपील करूंगी।"