भारत की सरगम कौशल ने जीता मिसेज़ वर्ल्ड 2022 का खिताब
लास वेगस (अमेरिका) में आयोजित हुए कार्यक्रम में भारत की सरगम कौशल को मिसेज़ वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। किसी भी भारतीय ने 2001 के बाद पहली बार यह पैजेंट जीता है। 2001 में यह टाइटल जीतने वालीं अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने सरगम को बधाई दी और इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत खुश हूं कि आखिरकार ताज वापस आ गया।"