भारत की सीमा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर से रक्षा मंत्रालय का कार्यभार मिलने के बाद 'X' पर लिखा है, "मुझ पर निरंतर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "भारत की सीमा की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और हम भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना जारी रखेंगे।"