भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 3 साल में 28,180 मेगावाट से 91% बढ़कर हुई 53,996 मेगावाट: केंद्र
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने लोकसभा में बताया है कि भारत में सौर ऊर्जा क्षमता मार्च 2019 में 28,180.66 मेगावाट से 91% से अधिक बढ़कर 31 मार्च 2022 तक 53,996.50 मेगावाट हो गई। सिंह ने कहा, "सरकार ने 2030 तक नॉन-फॉसिल फ्यूल के ज़रिए 500 गीगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।"