भारत के आह्वान पर 180 देशों का एकसाथ आना ऐतिहासिक है: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी
3 दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "21 जून को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।" उन्होंने कहा, "भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज़्यादा देशों का एकसाथ आना ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है।"