भारत के किन महानगरों में बच्चों के अपहरण के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए?
एनसीआरबी के डेटा के अनुसार, 2022 में दिल्ली में बच्चों के अपहरण के सर्वाधिक 5,590 मामले दर्ज हुए जिसके बाद मुंबई (1776), बेंगलुरु (922), पुणे (676) और इंदौर (671) का स्थान रहा। इस सूची में जयपुर (575), नागपुर (472) और कोलकाता (396) क्रमश: छठे, 7वें और 8वें स्थान पर रहे। सूची में सूरत (279), अहमदाबाद (242), कानपुर (158) भी हैं।