भारत के किन राज्यों में विदेशी छात्रों की संख्या है सबसे अधिक और सबसे कम?
उच्चतर शिक्षा विभाग की हालिया एआईएसएचई रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार, भारत में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या के मामले में कर्नाटक (6,004) शीर्ष पर है। इसके बाद पंजाब (5,971), महाराष्ट्र (4,856), यूपी (4,323), तमिलनाडु (3,891) और गुजरात (3,593) का स्थान है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दादरा और नगर हवेली व दमन एवं दीव में कोई विदेशी छात्र नहीं है।