भारत के कुछ शहरों में तकरीबन 2 घंटे बाद आंशिक रूप से बहाल हुईं वॉट्सऐप की सेवाएं
वैश्विक स्तर पर वॉट्सऐप के डाउन होने के बाद भारत के कुछ हिस्सों में वॉट्सऐप की सेवाएं आंशिक रूप से दोबारा शुरू हो गई हैं। ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, वॉट्सऐप की सेवाएं कई यूज़र्स के लिए मंगलवार दोपहर 12:47 बजे से बाधित हो गई थीं। इससे पहले कंपनी ने कहा था, "वॉट्सऐप सेवाएं बहाल करने के लिए...काम किया जा रहा है।"