भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में दूसरे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गया है। भारत के 43.33% अर्जित अंक हैं जबकि इंग्लैंड 29.16% अर्जित अंक के साथ आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 55% अर्जित अंक के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज़ सातवें स्थान पर है।