भारत के खिलाफ एक टी20I मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ बने क्लासेन
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने रविवार को किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ द्वारा
एक टी20I मैच में भारत के खिलाफ बनाया गया सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड बनाया। क्लासेन ने कटक में खेले गए टी20I में 46 गेंदों पर 81 रन बनाकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले, क्विंटन डीकॉक ने सितंबर-2019 में बेंगलुरु में 79 (52-गेंद) रन बनाए थे।