भारत के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख के पीछे असुरक्षा की भावना है: तिब्बती नेता पेनपा शेरिंग
तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति पेनपा शेरिंग ने कहा है, "भारत के खिलाफ चीन का आक्रामक रुख उसकी असुरक्षा की भावना दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "चीन भारत को रोकना चाहता है जिससे एशियाई क्षेत्र में उसके प्रभुत्व को चुनौती देने वाला कोई न हो। अगर चीन सोचता है कि भारत 1962 की तरह कमज़ोर है तो वह गलत है।"