भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए अफगान टीम का हुआ एलान, इब्राहिम ज़ादरान होंगे कप्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए टीम का एलान कर दिया है। 11 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20I सीरीज़ में इब्राहिम ज़ादरान अफगानिस्तान टीम के कप्तान होंगे। 19 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम में ऑल-राउंडर राशिद खान को भी जगह दी गई है जो फिलहाल पीठ की सर्जरी के बाद उबर रहे हैं।