भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने बेयरस्टो
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो पहली पारी में डक पर आउट हो गए। बेयरस्टो, भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने। बेयरस्टो 8 बार जबकि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नेथन लायन 7-7 बार भारत के खिलाफ डक पर आउट हुए हैं।