भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस, स्मिथ करेंगे नेतृत्व

भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के बाद स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस मां की बीमारी के चलते फिलहाल भारत नहीं लौटेंगे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे। कमिंस ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे अभी अपने परिवार के साथ रहना चाहिए।" भारत सीरीज़ में 2-0 से आगे है।

Load More