भारत के खिलाफ दूसरे टी20I में पहले गेंदबाज़ी करेगा द. अफ्रीका, प्लेइंग इलेवन आया सामने
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवूमा ने कटक में भारत के खिलाफ दूसरे टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए क्विंटन डीकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स की जगह हेनरिक क्लासेन और रीज़ा हेंड्रिक्स को शामिल किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।