भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपना प्लेइंग इलेवन घोषित कर दिया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि इंग्लैंड की टीम में 4 स्पिनर और एक तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे।