भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज़ ने अपनी टीम का किया एलान
वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। शे होप की कप्तानी वाली इस टीम में बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर और पेसर ओशेन थॉमस को शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज़ क्रिकेट ने बताया है कि निकोलस पूरन व जेसन होल्डर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।