भारत के चंद्र मिशन की सफलता सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरी मानवता की सफलता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद कहा, "भारत के चंद्र मिशन की सफलता सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरी मानवता की सफलता है।" उन्होंने कहा, "यह एक ऐतिहासिक पल है और यह एक नए भारत की नई उड़ान है।" बकौल पीएम, यह एक मानव-केंद्रित मिशन है।