भारत के डॉक्टरों पर गर्व है: एम्स में गर्भ के अंदर बच्चे की 90 सेकेंड में हार्ट सर्जरी पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे (भ्रूण) की हार्ट सर्जरी करने वाले एम्स (दिल्ली) के डॉक्टरों की तारीफ की है। पीएम ने कहा, "भारत के डॉक्टरों की निपुणता और इनोवेशन के लिए उन पर गर्व है।" डॉक्टरों ने दुर्लभ बलून डाइलेशन प्रक्रिया के ज़रिए केवल 90 सेकेंड में यह सर्जरी पूरी की थी।