'भारत के दामाद' के तौर पर बेहद खास यात्रा: जी20 समिट के लिए दिल्ली आने को लेकर ऋषि सुनक
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शुक्रवार को अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ जी20 समिट के लिए भारत पहुंचे। उन्होंने दिल्ली आने से पहले कहा, "यह (यात्रा) बहुत खास है...कहीं देखा था कि मुझे भारत का दामाद कहा गया।" ऋषि ने एक ट्वीट कर कहा, "स्पष्ट लक्ष्य के साथ जी20 समिट में जा रहा हूं।"