भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहली बार मिली दुर्लभ मांसाहारी पौधे की प्रजाति

भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहली बार एक दुर्लभ मांसाहारी पौधे की प्रजाति यूट्रीकुलरिया फुरसेलटा पाई गई है। यह खोज चमोली (उत्तराखंड) में स्थित मंडल घाटी में उत्तराखंड वन विभाग की एक रिसर्च टीम द्वारा की गई। इस खोज को प्लांट टैक्सोनॉमी और वनस्पति विज्ञान पर आधारित 106-साल पुरानी पत्रिका 'जर्नल ऑफ जापानीज़ बॉटनी' में प्रकाशित किया गया है।

Load More