भारत के पहले गर्ल्स स्कूल की इमारत को महाराष्ट्र में ढहाया गया
पुणे (महाराष्ट्र) में मंगलवार तड़के महानगरपालिका ने जर्जर भिडे वाडा इमारत ढहा दी जहां 1848 में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने भारत के पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत की थी। महानगरपालिका अब इस स्थान पर फुले दंपति को समर्पित स्मारक बनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों और किराएदारों को यह इमारत खाली करने को कहा था।