भारत के पास 100 और अदाणी समूह बनाने की क्षमता है: गौतम अदाणी
एशिया के सबसे अमीर शख्स और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है, "मेरा मानना है कि भारत के पास 100 और अदाणी समूह बनाने की क्षमता है।" उन्होंने कहा, "एक लोकतंत्र जिसका समय आ गया है उसे रोका नहीं जा सकता और भारत का समय आ गया है। हमारा देश अवसरों से भरा देश है और रहेगा।"