भारत के पास जल्द ही अपनी फुटवियर साइज़िंग प्रणाली होगी: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के पास जल्द ही अपनी फुटवियर साइज़िंग प्रणाली होगी। उन्होंने कहा, इससे भारतीय फुटवियर को दुनियाभर में पहचान बनाने में मदद मिलेगी और विदेशी साइज़ पर निर्भरता कम होगी। बकौल गोयल, "भारतीय फुटवियर और चमड़ा उद्योग प्रमुख विदेशी मुद्रा आयातक है व 45 लाख लोगों को रोज़गार देता है।"

Load More