भारत के पास पर्याप्त खाद्य तेल भंडार है: इंडोनेशिया के निर्यात प्रतिबंध के बीच सरकार
इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बीच केंद्र ने कहा है कि भारत के पास खाद्य तेल के पर्याप्त भंडार हैं। सरकार के मुताबिक, सभी खाद्य तेलों का मौजूदा स्टॉक लगभग 21-लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) है और बाकी 12-एलएमटी मई-2022 में आएगा। बकौल केंद्र, खाद्य तेलों की कीमतों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।