भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेट कप्तान विजय ज़ोल पर अपहरण का मामला हुआ दर्ज

पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेट कप्तान विजय ज़ोल, उनके छोटे भाई और 18 अन्य पर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में एक क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट मैनेजर की शिकायत के बाद अपहरण व जबरन वसूली का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे एक होटल में रखा गया था। बकौल मैनेजर, आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से हुए नुकसान के लिए ₹10 करोड़ मांगे थे।

Load More