भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.एम. अहमदी का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.एम. अहमदी का गुरुवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वह 1994 से 1997 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे और सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 232 फैसले सुनाए और 811 बेंचों का हिस्सा रहे। अहमदी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शोक जताया है।