भारत के बाबू राम और मंजू रानी ने 19वें एशियन गेम्स में 35 किमी रेस वॉक में जीता कांस्य पदक
19वें एशियन गेम्स में भारत के बाबू राम और मंजू रानी ने 35 किलोमीटर रेस वॉक (मिश्रित टीम स्पर्धा) में कांस्य पदक जीता है। इस जोड़ी ने 5:51:14 में रेस पूरी कर पांच टीमों में से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 5:16:41 के समय के साथ चीन ने गोल्ड जीता जबकि जापान ने 5:22:11 के समय के साथ सिल्वर जीता।