भारत के बाहर आईआईटी का पहला कैंपस तंज़ानिया में होगा शुरू
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत के बाहर आईआईटी का पहला कैंपस तंज़ानिया के ज़ांज़ीबार में शुरू किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार, आईआईटी मद्रास और तंज़ानिया के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ऐंड वोकेशनल ट्रेनिंग के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संस्थान में अकादमिक कार्यक्रमों और नामांकन की प्रक्रिया आईआईटी मद्रास देखेगा।