भारत के मुकाबले पड़ोसी देशों के पास कितना है स्वर्ण भंडार?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 800.78 टन का स्वर्ण भंडार है। बकौल रिपोर्ट, चीन के पास 2,191.53 टन, पाकिस्तान के पास 64.66 टन, बांग्लादेश के पास 14.03 टन, नेपाल के पास 7.99 टन और श्रीलंका के पास 0.47 टन स्वर्ण भंडार है। गौरतलब है, दुनियाभर में अमेरिका के पास सर्वाधिक स्वर्ण भंडार (8,133.46 टन) है।