भारत के लिए असेट बन सकते हैं उमरान लेकिन उनका इस्तेमाल संभालकर करना होगा: सहवाग
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए एलान हुई भारतीय टीम में पेसर उमरान मलिक के चुने जाने पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है, "वह बिना किसी शक के एक खास प्रतिभा हैं।" उन्होंने कहा, "भारतीय कप्तान को उनको संभालकर इस्तेमाल करना होगा...यह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अच्छे से इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिए असेट बन सकते हैं।"