भारत के लिए आपके दिल में खास जगह थी: शेन वॉर्न के निधन पर सचिन तेंदुलकर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "स्तब्ध और दुखी हूं...आप याद आएंगे वॉर्न।" उन्होंने आगे लिखा, "आपके साथ मैदान पर या मैदान के बाहर कभी भी उबाउ पल नहीं रहा। भारत के लिए आपके दिल में खास जगह थी और भारतीयों के दिल में आपके लिए। बहुत जल्दी चले गए।"