भारत के लिए ग्रैमी की बारिश: शंकर महादेवन और ज़ाकिर हुसैन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए रहमान
संगीतकार एआर रहमान ने शंकर महादेवन, ज़ाकिर हुसैन और वी सेल्वागणेश के साथ अपनी एक सेल्फी 'X' पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भारत के लिए ग्रैमी की बारिश। ग्रैमी जीतने वालों...को बधाई।" शंकर, ज़ाकिर, जॉन मैकलॉघलिन, सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन के फ्यूज़न बैंड 'शक्ति' ने 'दिस मोमेंट' के लिए 'बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक ऐल्बम' का पुरस्कार जीता है।