भारत के लिए छेत्री के आखिरी मैच के बाद कई सेलेब्स ने उनके सम्मान में किया पोस्ट
भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री के आखिरी मैच के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके सम्मान में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर सुनील की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "एक युग का अंत!" वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा, "आपको देश के लिए खेलते और उदाहरण पेश करते हुए देखना सम्मान की बात है।"