भारत के लिए डेब्यू करने के बाद मुकेश कुमार ने मां को किया फोन, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें त्रिनिदाद टेस्ट में डेब्यू के बाद भारतीय खिलाड़ी मुकेश कुमार अपनी मां को फोन कर रहे हैं। मुकेश ने कहा, "मां कह रही हैं कि हमेशा खुश रहो...मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। वह नहीं जानती कि भारत के लिए खेलना क्या होता है...उनकी एकमात्र इच्छा है कि उनका बेटा प्रगति करता रहे।"