भारत के लिए डेब्यू करने से पहले के.एस. भरत ने मां को लगाया गले; तस्वीर हुई वायरल
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के.एस. भरत ने अपनी मां को गले लगाया जिसकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। भरत को डेब्यू कैप सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा से मिली। घरेलू क्रिकेट में आंध्र के लिए खेलने वाले भरत ने 86 प्रथम श्रेणी मैचों में 4,707 रन बनाए हैं।