भारत के शरत कमल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीते 56 देशों से अधिक स्वर्ण पदक
भारत के 40-वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भाग लेने वाले 56 देशों/क्षेत्रों से अधिक स्वर्ण पदक (3) जीते। गौरतलब है, सीडब्ल्यूजी-2022 में 72 देशों/क्षेत्रों ने भाग लिया था जिनमें से 16 देशों/क्षेत्रों ने 3 या 3 से ज़्यादा स्वर्ण पदक जीते। शरत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 7 स्वर्ण पदक जीते हैं।