भारत के सबसे बड़े एफपीओ के ज़रिए ₹18,000 करोड़ जुटाएगी वोडाफोन-आइडिया
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने एफपीओ के ज़रिए ₹18,000 करोड़ जुटाने की घोषणा की है जो अगले हफ्ते ₹10-₹11/शेयर के प्राइस बैंड के साथ खुलेगा। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ होगा। गौरतलब है कि पिछले साल अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने अपना ₹20,000 करोड़ का एफपीओ रद्द कर दिया था।