भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर किन वाहनों की होगी अनुमति और किन्हें नहीं?

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल 'अटल सेतु' 21.8 किलोमीटर लंबा है जो सेवारी (मुंबई) और न्हावा शेवा (रायगढ़) को जोड़ता है। इस पुल पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनी बस और टू-एक्सल बस को अधिकतम 100 किलोमीटर/घंटे की गति से चलाने की अनुमति होगी। वहीं, इस पुल पर मोटरबाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर चलाने की मनाही होगी।

Load More