भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर किन वाहनों से वसूला जाएगा कितना टोल?
भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' से एक तरफ की यात्रा के लिए कारों पर ₹250 और मिनी बसों पर ₹400 का टोल लगेगा। वहीं, कारों के लिए दैनिक और मासिक पास क्रमशः ₹625 और ₹12,500 में उपलब्ध होंगे। बसों पर एक तरफ की यात्रा के लिए ₹830 जबकि मासिक पास के लिए ₹41,500 का टोल लगाया जाएगा।