भारत के सिदकदीप ने बनाया सबसे लंबे बालों वाला नाबालिग लड़का होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के 15-वर्षीय सिदकदीप सिंह चहल ने सबसे लंबे बालों वाले नाबालिग (पुरुष) का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। चहल ने जन्म के बाद से अपने बाल नहीं कटवाए हैं और उनके बालों की लंबाई 146 सेंटीमीटर है। बकौल चहल, बालों को धोने, सुखाने और बनाने में 1-घंटे लगते हैं और हफ्ते में 2 बार वह ऐसा करते हैं।