भारत के सुपर 4 चरण में पहुंचने के बाद कैसी दिखती है एशिया कप की अंकतालिका?
एशिया कप-2023 की अंकतालिका में ग्रुप ए में पाकिस्तान 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि सोमवार को नेपाल को हराकर सुपर-4 चरण में पहुंचा भारत 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस ग्रुप में नेपाल आखिरी स्थान पर है। ग्रुप बी में श्रीलंका पहले, बांग्लादेश दूसरे और अफगानिस्तान आखिरी स्थान पर है।