भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून में 11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मज़बूत मांग के चलते जून में 11-वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। एसऐंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज़ पर्चेज़िंग मैनेजर्स इंडेक्स मई के 58.9 से बढ़कर जून में 59.2 हो गया जो अप्रैल 2011 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोविड-19 प्रतिबंध हटने से बढ़ी मांग के चलते हुआ है।