भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा लंदन का 'इंडिया क्लब' होगा बंद
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा लंदन (यूके) का 'इंडिया क्लब' रेस्टोरेंट बंद किए जाने की कानूनी लड़ाई हारने के बाद अगले महीने से बंद होने जा रहा है। इस क्लब में भारतीय राष्ट्रवादी बैठकें करते थे। 'इंडिया क्लब' की स्थापना इंडिया लीग द्वारा की गई थी और प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वीके कृष्ण मेनन इसके संस्थापक सदस्य थे।