भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए युवाओं से सुझाव मांगेगी सरकार: नीति आयोग
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार युवाओं से सुझाव मांगेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के ज़रिए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बकौल सुब्रमण्यम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 700+ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे।