भारत को 9 इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जापान देगा ₹128.14 अरब का ऋण
जापान सरकार ने मंगलवार को भारत में विभिन्न क्षेत्रों की 9 इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए लगभग ₹128.14 अरब का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई। भारत की ओर से वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील और भारत में जापान के राजदूत सुज़ुकी हिरोशी ने इस समझौते के लिए एक-दूसरे के साथ नोट्स का आदान-प्रदान किया।