भारत को अगले 20 साल में 2,840 नए विमान व 41,000 पायलटों की होगी ज़रूरत: एयरबस

एयरबस इंडिया के एमडी रेमी मेलार्ड ने अनुमान जताया है कि भारत को अगले 20 वर्षों में 2,840 नए विमानों और 41,000 पायलटों की ज़रूरत होगी। बकौल मेलार्ड, इस दौरान 47,000 टेक्निकल कर्मचारियों की भी आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल एयरबस को 750 विमानों का ऑर्डर मिला और उसने भारतीय विमानन कंपनियों को 75 विमानों की आपूर्ति की।

Load More