भारत को एशियन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप्स के इतिहास में 100 मी हर्डल्स में मिला पहला गोल्ड
स्प्रिंटर ज्योति याराजी ने गुरुवार को एशियन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2023 में 100 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। 23 वर्षीय ज्योति ने 13:09 सेकेंड की टाइमिंग के साथ महिलाओं का 100 मीटर का हर्डल्स इवेंट जीता। एशियन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप्स के इतिहास में इस इवेंट में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक भी है।