भारत को टी20I क्रिकेट में रनों के लिहाज़ से घर पर मिली सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20I में भारत को 49-रन से हरा दिया। भारत की टी20I क्रिकेट में रनों के लिहाज़ से घर पर यह सबसे बड़ी हार है। टी20I में भारत की घर पर पिछली सबसे बड़ी हार 15 मार्च 2016 को हुई थी जब न्यूज़ीलैंड ने नागपुर में उसे 47-रन से हराया था।