भारत को दोष क्यों? यूक्रेन में अपनी नीतिगत विफलताएं देखिए: अमेरिकी राजनयिक से वेम्बु
अमेरिका में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के अध्यक्ष रिचर्ड हास ने ट्विटर पर भारत की आलोचना करते हुए कहा है कि वह 'किसी भी कीमत पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नाराज़ नहीं करना चाहता।' ज़ोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बु ने जवाब दिया, "भारत को दोष क्यों देना? यूक्रेन व अफगानिस्तान में अमेरिका की खुद की नीतियों की विफलताएं देखिए।"